शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2015

आलोचक तोहफे के भूखे हैं !!

आलोचक तोहफे के भूखे हैं !!








उलटा चोर कोतवाल को डाटें...ये कहावत आम है और चर्चित भी और इसका जीता-जागता उदाहरण है हमारे देश की मीडिया में काम करने वाले वो तमाम लोग जो गिफ्ट और लिफाफों को पाने के लिए, फाइल पास कराने के लिए अपनी कलम-कैमरा-दवात सभ कुछ गिरवी रख चुके हैं।
ये वही लोग हैं जो किसी प्रैस कॉन्फ्रेंस में जाने से पहले फोन करके पूछते है कि-
क्या गिफ्ट मिलेगा ? 
क्या कॉकटेल भी है ?
क्या लंच और डिनर भी होगा..?..और भी काफी कुछ जो यहां लिखना जायज नहीं होगा।
तो जनाब जब उस देश का प्रधानमंत्री जिसको सोने की चिडिया के नाम से जाना जाता रहा है एक सूट पहन लेता है या कुछ तोहफे ले लेता है, तो आप तिलमिला उठते हैं।
ये कहां तक जायज है, अब वो इस काबिल हैं तभी तो उन्हें ये सब भेंट मिल रही हैं। वो आपकी उस बिरादरी के तो नहीं कि जो किसे के घर जाने से पहले पूछें कि मैं आपके घर आऊ तो मुझे क्या भेंट दोगे.? मेरी कैसी खातिरदारी करोगे..?
सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब #modisuit #modisuitauction ट्रैंड कर रहा है, जिस पर मैंने पैनी नजर बनाई और काफी गहराई से इसकी तह तक जाने का प्रयास किया तो जाना जो लोग अपने देश के राजा की आलोचनाएं कर रहे हैं वो वे लोग हैं...जिनको उनके मौहल्ले में मांगने पर सूट पर पहनने को एक टाई तक नहीं मिलती...और मिल भी जाए तो जनाब ये बांध नहीं पाएंगे !
अब आप टाई बांध पाए या नहीं ये मुद्दा नहीं है मुद्दा ये है कि आप इस देश की प्रजा को उसके राजा के खिलाफ भड़काना बंद करें और अपने जहन में थोड़ा सा सब्र का बांध बांधे जो कि आपके और हमारे दोनों के लिए अच्छा रहेगा, और हां ट्रैंड कराना ही है तो कराएं...#modiinaction not in auction


अंकित शर्मा